Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रोफेसर बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर दिव्यांशी, कोरोना काल में ऐसे की पढ़ाई

लखनऊः फतेहपुर जिले की रहने वाली दिव्यांशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। लगभग 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बीच उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांशी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 500 में से कुल 477 अंक मिले हैं। जिसके चलते उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और बड़ी बहन को दिया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि दिव्यांशी ने बताया कि उन्होंने साइंस साइड से पढ़ाई की है और अब स्नातक करेंगी, इसके बाद आगे का फैसला करेंगी। उनकी इच्छा प्रोफेसर बनने की है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मैथ्स है। उनकी बड़ी बहन उनके लिए प्रेरणा है।

दिव्यांशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने लगातार प्रयास किया। फालतू में नहीं सोचती थी कि आगे क्या करें और ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेती थी। बड़ी बहन को वह प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके मम्मी-पापा ने भी बहुत सहयोग किया। कोरोना टाइम में ऑनलाइन सवाल पूछते थे तो टीचर्स भी मदद करते थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें