Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिंसा करने वालों को लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया, FIR में रहा नाम तो नहीं बन सकेंगे अग्निवीर

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। इसी बीच रविवार को तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें सेना की तरफ से हिंसा करने वालों को साफतौर पर चेतावनी दी गई है, कि अगर उनके खिलाफ FIR दर्ज होती है तो वह अग्निवीर नहीं बन सकेंगे।

- Advertisement -

जिसको लेकर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि जब अभ्यर्थी आवेदन करेंगे, तो उन्हें यह उल्लेख करना होगा कि वह अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों में शामिल नहीं थे।

वहीं सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर ये योजना क्या है, लेकिन उन्हें कुछ लोगों की तरफ से उकसाया जा रहा है।

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि इस योजना पर पिछले दो सालों से काम चल रहा था। इसकी हर बारीकी पर ध्यान दिया गया है। वहीं हमने योजना में आयु सीमा 2 साल इसलिए बढ़ाई है। क्योंकि युवाओं का दर्द समझा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें