Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए ही आना भूल गए विधायक, युवती ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्लीः ओडिशा से बड़ा मामला सामने आया है। जहां बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास खुद की शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए ही आना भूल गए। जानकारी के अनुसार एक महीने पहले ही विधायक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शादी करने के लिए आवेदन भी किया था। वहीं अब प्रेमिका की शिकायत पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

शादी की रजिस्ट्रेशन के लिए ही आना भूल गए विधायक

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जगतसिंहपुर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तिरतोल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बिजय शंकर दास की शादी का रजिस्ट्रेशन होना था। जिसके चलते प्रेमिका सोमालिका निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गई थीं। लेकिन न तो विधायक और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य वहां आया। जानकारी के अनुसार लगभग तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद सोमालिका को निराश होकर रजिस्ट्रार ऑफिस से जाना पड़ा।

युवती ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

आपको बता दें कि युवती ने विधायक पर आरोप लगाया है कि वादा करने के बाद भी वह शुक्रवार को विवाह पंजीकरण के कार्यालय में नहीं आए। वहीं इस संबंध में विधायक और उनके परिजनों के खिलाफ युवती ने शहर के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें