Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इस राज्य में मॉनसून ने दी दस्तक, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

नई दिल्लीः मॉनसून देश के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा वासियों को भी भारी गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। राज्य में अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विभाग के भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा के सभी जिलों में पहुंच गया है। उनके मुताबिक, मॉनसून की भारी बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। वह आगे बताते हैं कि मॉनसून 14 जून को दक्षिण ओडिशा में दस्तक दिया था। जिसके बाद आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा के सभी जिलों में पहुंच गया है।

आपको बतो दें कि दास ने कहा कि मॉनसून के दौरान पिछले 24 घंटों में ओडिशा में सामान्य से 81% अधिक बारिश दर्ज किया गया है। साथ ही राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस संदर्भ समुद्र तटीय इलाके और आंतरिक ओडिशा के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें