Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अग्निवीर योजना पर अखिलेश का तंज, कहा- नौजवानों को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने की हो रही तैयारी

लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि अग्निवीर भारत को धोखा देने वाला फैसला है। वहीं इस फैसले से सरकार ने गरीब, किसानों के बेटों का सपना तोड़ दिया है। सपा इसका विरोध करती है। आपको बता दें कि उन्होंने बीजेपी सरकार के पूर्व के रिफार्म संबंधी फैसलों पर भी सवाल उठाए। वहीं अस्थाई नौकरी देकर नौजवानों को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने की तैयारी हो रही है। उद्योगपतियों के इशारों पर भाजपा सरकार यह योजना लाई है।

- Advertisement -

अखिलेश यादव ने साधा निशाना 

जानकारी के मुताबिक सपा के जिला महासचिव रहे रामप्रकाश शाक्य को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे सपा मुखिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अग्निपथ और अग्निवीर का विरोध न सिर्फ नौजवान कर रहे हैं, बल्कि पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि यह फौज को आउटसोर्स करना है। फौज में लोग देश सेवा के लिए आते हैं। गरीब किसान के बेटे फौज में भर्ती के लिए सड़कों और खेतों में दौड़ लगाते हैं।

आपको बता दें कि दिन रात मेहनत कर फौज में भर्ती का सपना साकार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार ने यह सपना ही तोड़ दिया। नौजवानों के अंदर जज्बा है कि वह फौज की वर्दी पहने और भारत की सेवा कर सकें। सेना की नौकरी अस्थाई कर फौज के सम्मान को गिराने का कार्य किया जा रहा है। सेना की नौकरी जज्बे की नौकरी होती है। सरकार बजट बचाने के लिए ऐसे फैसले कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें