Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पिता और भाई ने दी खौफनाक मौत, बदनामी के डर से दिया वारदात को अंजाम

Meerut : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मेरठ जिले के लिसाड़ीगेट (Lisadigate) के श्याम नगर (Shyam Nagar) में बसपा नेता दिलशाद शौकत (BSP leader Dilshad Shaukat) के मकान में किराए पर रह रही तलाकशुदा महिला 35 वर्षीय सायमा (Syma) की हत्या करने के आरोप में उसके पिता असलम (aslam) और चचेरे भाई जुबैर (zubair) को न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पिता और उसके चचेरे भाई जुबैर ने सायमा के सिर से सटाकर उसको गोली मार दी। हत्या की वजह महिला के कई लोगों से संबंध होने के शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई थी।

सायमा श्यामनगर की गली नंबर-3 में रहती थी। जहां उसके साथ उसकी दो बेटियां भी रहती थीं जिनका नाम लाइबा और कुलसुम (Laiba and Kulsoom) है। मंगलवार की सुबह पांच बजे सायमा के पिता असलम और चचेरे भाई जुबैर उनके घर पहुंचे और सायमा के सर में तमंचा (gun) सटाकर उसको गोली मार दी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस (police) को पता चला है कि सायमा के कई लोगों से संबंध के शक और बदनामी होने के कारण इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें