Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू की ओर से चार सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। पहले सेट में पीएम नरेंद्र मोदी खुद प्रस्तावक बने। इसके अलावा अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा (JP Nadda), अमित शाह और केंद्र सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।

इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), हिमंता बिस्वा सरमा (Hemat Biswa Sharma), पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद द्रौपदी मुर्मू नामांकन के लिए गईं। 1997 में भाजपा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं हैं और नवीन पटनायक की सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यही नहीं वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी थीं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें