Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नेपाल ने सैन्य साझेदारी के लिए अमेरिका को किया मना, चीन हुआ खुश

नई दिल्लीः नेपाल ने अमेरिका के सैन्य और सुरक्षा से जुड़े प्रोग्राम स्टेट पार्टनरशिप प्रोग्राम में मदद करने से इनकार कर दिया है। वहीं अमेरिका का साथ न देने के नेपाल के इस फैसले से चीन काफी खुश है, और उसने कहा है कि वो नेपाल सरकार के इस फैसले का स्वागत करता है। बता दें कि चीन का कहना है कि वो नेपाल के स्वतंत्र विदेश नीति का समर्थन करना जारी रखेगा।

- Advertisement -

आपको बता दें कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने गुरुवार को कहा कि एक दोस्ताना और करीबी पड़ोसी और रणनीतिक सहयोगी भागीदार के रूप में, चीन नेपाली सरकार के फैसले की सराहना करता है, कि वो एसपीपी के साथ आगे नहीं बढ़ा।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि एसपीपी नेपाल के राष्ट्रीय हितों, लंबे समय से चले आ रहे गुटनिरपेक्षता और संतुलित विदेश नीति के खिलाफ है। वहीं उन्होंने कहा, ‘चीन संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने में नेपाल का समर्थन करना जारी रखेगा।

बता दें कि हमारा देश स्वतंत्र और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति के प्रति नेपाल की प्रतिबद्धता का भी समर्थन करेगा। जिसको लेकर चीन नेपाल के साथ मिलकर क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और साझा समृद्धि की रक्षा के लिए काम करने को तैयार है।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें