Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के आदिवासी कार्ड ने विपक्षी दलों को भी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के मुद्दे पर पशोपेश में डाल दिया है। ओडिशा से आने वाली आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी खेमे में सेंध लगा दी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है। मायवती ने यह भी कहा है कि विपक्ष ने अपना उम्मीदवार घोषित करने को लेकर हमसे कोई सलाह मशवरा नहीं किया।

गौरतलब है कि बसपा दलित मूवमेंट से उपजी पार्टी है। पार्टी का बेस वोट बैंक भी दलित है। एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। ऐसे में बसपा भी इस उहापोह में फंसी थी कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें कि विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का। बसपा प्रमुख मायावती ने आखिरकार ये ऐलान कर दिया कि हमने अपनी पार्टी और मूवमेंट का ध्यान रखते हुए द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का फैसला किया है। दूसरी तरफ, मायावती के ऐलान को एनडीए उम्मीदवार की ओर से विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की शुरुआत माना जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें