Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Etah : छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जाने वजह

Etah : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा जनपद से एक घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद के कारण एक शख्स ने अपने ही बड़े भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक का शव खून से लतपथ खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, एटा में सकरौली थाना क्षेत्र (Sakrauli police station area) के अंतर्गत गांव पाडमलपुर (Village Padmalpur) के रहने वाले देवेंद्र (Devendra) ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके 65 वर्षीय पिता महेंद्र (Mahendra) शौच के लिए खेतों पर जा रहे थे। इसी बीच उसके चाचा श्यामवीर (shyamveer) और उनके बेटो ने पिता को घेर लिया। विवाद होने पर उन्होंने लाठी डंडों से पीट-पीटकर उनको मौत के घाट उतार दिया।

देवेंद्र ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पंहुचा तो खेतों में उसके पिता मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की वजह बताई जा रही है कि दोनों भाइयों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में दस दिन पहले भी विवाद हुआ था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें