Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम होगी बारिश!

नई दिल्लीः दिल्ली में मॉनसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून के पहुंचने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हालांकि, रविवार 26 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है, लेकिन गर्मी का यह दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा।

- Advertisement -

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

दिल्लीवासियों को अगले दो दिन के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिसको लेकर मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले दो दिन तक तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 29 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, 28 जून से लगातार तीन दिन हल्की बारिश हो सकती है।

आंशिक रूप से छाए रहेगें बादल

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें