Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्यार का जुनून: लड़की ने बदलवाया अपना जेंडर, जानें पूरी खबर

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज (Prayagraj) में दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई। डॉक्टरों की टीम ने लड़की के ऊपरी हिस्से को बदला दिया है। कुछ महीने बाद फाइनल सर्जरी होगी, जिसमें उसके शरीर के अन्य हिस्सों को बदल दिया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि डेढ़ साल बाद वो पूरी तरह लड़की से लड़का बन जाएगी। प्रयागराज के गंगापार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जब लड़कियों ने अपने अफेयर की बात घरवालों के सामने रखी तो उन्हें यह नागवार गुजरी। परिजनों ने दोनों को खूब समझाया पर वो नहीं मानीं। प्यार में पागल एक लड़की ने तो अपना जेंडर तक बदलवाने की ठान ली। फिर प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसने अपने जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

डॉक्टर मोहित जैन (Dr Mohit Jain) के अनुसार, अब लड़की के पुरुष बनने की प्रक्रिया में केवल शारीरिक परिवर्तन ही नहीं होंगे, उसके हावभाव को भी बदला जाएगा। इसके अलावा, दाढ़ी-मूछें भी उगाई जाएंगी। जिसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी (Testosterone Hormone Therapy) दी जाएगी ताकि अंदर का पुरुषत्व जगाया जा सके। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद भी लड़की बच्चे को जन्म देने में सक्षम नहीं होगी।

डॉक्टर के अनुसार, अभी पहला ऑपरेशन किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन का चक्र 18 महीने में लगभग पूरा होगा। हालांकि ऑपरेशन के बाद जेंडर चेंज करवाने वाली लड़की को छुट्टी दे दी गई है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की टीम में शामिल मोहित जैन ने बताया, लड़की का पूरी तरीके से चेकअप किया गया थ। जब वो सेहतमंद पाई गई तभी ऑपरेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें