Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Maharashtra: शिंदे गुट के खिलाफ सीएम उद्धव ठाकरे का बड़ा एक्शन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बागी मंत्रियों पर कड़ा एक्शन लिया है। उनसे मंत्रिपद छीनकर दूसरे विधायकों को सौंप दिये गए हैं। ऐसा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। कुल मिलाकर 9 बागी मंत्रियों के विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे गए हैं। इसमें एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का विभाग सुभाष देसाई (Subhash Desai) को सौंपा गया है। गुलाब राव पाटील (Gulab Rao Patil) का विभाग अनिलव परब (Anilav Parab) को दिया गया है। सीएमओ की तरफ से इसपर कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया ताकि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा या अनदेखी न हो।

उद्धव गुट भले ही अभी यह दिखाने की कोशिश में है कि असली बॉस वही हैं। लेकिन दावों से इतर शिंदे गुट मजबूत होता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में एकनाथ शिंदे ने लिखा है कि महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन ने सदन में बहुमत खो दिया है क्योंकि शिवसेना विधायक दल के 38 सदस्यों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है और इस तरह सदन में बहुमत से नीचे आ गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें