Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

G-7 में शामिल होने जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने 1975 की इमरजेंसी को भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र हर भारतीय के डीएनए में है, और 47 साल पहले, लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। लेकिन देश की जनता ने इसे कुचलने की तमाम साजिशों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी G-7 में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी दौरे पर थे। जहां उन्होंने ऑडी डोम स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

- Advertisement -

भारतीय जहां भी रहते हैं अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं- पीएम मोदी

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि, हम भारतीय जहां भी रहते हैं अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। वहीं आज 26 जून है। 47 साल पहले लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। इमरजेंसी भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा। भारत में 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का ऐलान किया था। जो 21 मार्च 1977 को हटाई गई थी।

पीएम मोदी ने 30 मिनट तक भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने 30 मिनट तक भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, भारत की जनता ने लोकतंत्र को कुचलने की सभी साजिशों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया। वहीं भारतीयों को अपने लोकतंत्र पर गर्व है। आज, हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है। संस्कृति, भोजन, कपड़े, संगीत और परंपराओं की विविधता हमारे लोकतंत्र को जीवंत बनाती है। बता दें कि भारत ने दिखाया है कि लोकतंत्र उद्धार कर सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें