Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Ayodhya : घर के सामने बिल्डिंग में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Ayodhya : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले से एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि जिले के रिकाबगंज पुलिस चौकी (Rikabganj Police Outpost) से थोड़ी ही दूर पर एक युवक की हत्या कर उसका शव घर के बाहर ही फेंक दिया गया है। इस मामले मे पुलिस (police) ने एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अयोध्या के रिकाबगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित मुकुट कांप्लेक्स (Mukut Complex) के सामने एक बिल्डिंग (building) में घर के सामने सौरभ सिंह (Saurabh Singh) नाम के युवक की लहूलुहान हालत में लाश मिली है।

जिसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंधारी बाजार (Kandhari Bazar) के रहने वाले निक्की सिंह (Nikki Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि सौरभ की दो दिन पहले ही जिला अस्पताल (district hospital) के सामने दो युवकों से लड़ाई और मारपीट हुई थी। इस मामले में कंधारी बाजार के रहने वाले निक्की सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें