Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सागर किरण रिग में हुआ बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, राहत और बचाव कार्य जारी

नई दिल्लीः अरब सागर में सागर किरण रिग में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है। जहां तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड के प्लेटफॉर्म पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलटों के साथ 7 यात्री सवार थे। जिनमें से 5 को बचा लिया गया है। वहीं 4 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

 5 लोगों के लापता होने की थी खबर

आपको बता दें कि शुरुआत में 5 लोगों के लापता होने की खबर थी। इसके बाद में एक व्यक्ति को रेस्क्यू बोट के जरिए बचा लिया गया। वहीं अब तक कुल 5 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

4 लोगों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पश्चिम में ऑयलरी सागर किरण के पास पारस दामा तटरक्षक जहाज को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं एक और जहाज घटना स्थल के लिए मुंबई से रवाना हो गया है। बता दें कि सबसे पहले ओएसवी मालवीय 16 नामक एक पोत को बचाव कार्यों के लिए डायवर्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार मालवीय 16 ने 4 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें