Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अग्निपथ को लेकर युवाओं में गजब का जोश, महज 4 दिन में आए 94 हजार से अधिक आवेदन

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। वहीं देशव्‍यापी विरोध के बावजूद युवाओं में नई स्‍कीम के तहत भर्ती का जोश दिख रहा है। बता दें कि बीते 4 दिनों में ही अग्निपथ योजना के तहत 94,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। भारतीय वायु सेना के अनुसार, अग्निपथ भर्ती योजना के तहत शुक्रवार को रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के चार दिनों के अंदर ही 94,281 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

- Advertisement -

योजना के खिलाफ देशभर में हुआ था हिंसक प्रदर्शन

आपको बता दें कि 14 जून को अग्निपथ योजना के लागू होने के बाद, इसके खिलाफ कई राज्यों में करीब एक सप्ताह तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए और कई विपक्षी दल इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्विटर पर कहा कि, “कुल 94,281 अग्निवीरवायु उम्मीदवारों ने सोमवार सुबह 10:30 बजे तक रजिस्‍ट्रेशन कराया है। वहीं रजिस्‍ट्रेशन 05 जुलाई को बंद होगा।”

रविवार तक IAF को मिले 56,960 आवेदन

जानकारी के मुताबिक रविवार तक, IAF को 56,960 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं इस योजना के तहत सरकार ने कहा है कि साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए शामिल किया जाएगा, जबकि उनमें से अधिकतम 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें