Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

युवक की हत्या कर फेंका शव, चार दिन बाद सऊदी जाने वाला था मृतक

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि महुआडीह थाने के चिउरहा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक का शव मंगलवार की सुबह एक मुर्गी फॉर्म के पास पड़ा मिला।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम जिले में हाटा कोतवाली के करज गांव निवासी 51 वर्षीय श्रीकांत प्रसाद धान की रोपाई कराकर रामपुर गौनरिया चौराहा पर बाजार करने चले गए। इसके बाद वह देर शाम तक अपने घर नहीं लौटे। अगले दिन मंगलवार की सुबह महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के समीप एक मुर्गी फार्म के पास उनका शव पड़ा मिला।

मृतक युवक की किसी धार दार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मामले में गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि वह दो जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें