Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सिद्धार्थनगरः प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों का प्रदर्शन, शिक्षकों पर लगाए कई गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगरः सिद्धार्थनगर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। मामला विकास खण्ड उसका बाजार के प्राथमिक विद्यालय सेखुई का है। जहां ग्रामीणों ने विद्यालय पर पहुंचकर विद्यालय का घेराव कर दिया, और जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि बच्चो को मीनू के अनुसार मिड डे मील नही दिया जाता है, और न ही शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार हो रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक शराब पीकर पढ़ाने आते है, और जहां सरकार शिक्षा को लेकर प्रचार प्रसार करा रही है। जिम्मेदारों द्वारा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। बता दें कि बच्चों के परिजनों का कहना है कि शिक्षा में सुधार लाया जाय। जिससे बच्चों को पढ़ना लिखना आ जाए और मिड डे मील भी अच्छा मिले इतना ही नहीं बच्चे अभी तक अपना नाम तक नहीं लिखना जानते है।

बिना जानकारी के बच्चों को किया जा रहा प्रमोट

बावजूद इसके उनको दूसरी कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। वहीं बच्चे कक्षा 5 में पहुंच गए, और उन्हें कुछ भी नही आ रहा है। जानकारी के मुताबिक सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पर पहुंच कर विद्यालय का घेराव कर विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

बीएसए देवेंद्र पांडेय ने दिया कार्यवाही करने का भरोसा

आपको बता दें कि मामले मे बीएसए देवेंद्र पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है और यह प्रकरण स्कूल के ही प्रधानाध्यापक एवं शिक्षामित्र बीच मे विवाद है, और शिक्षा मित्र का जो लड़का है वह मीडिया से जुड़ा हुआ है, और वहीं लोगों को बुला कर अनावश्यक रूप से समस्या उत्पन्न कर रहा है। उस पर कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें