Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नवीन जिंदल को मिली कन्हैया लाल की तरह जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली:  राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या का असर अब राजधानी दिल्ली में दिखने लगा है। यहां बीजेपी के पूर्व नेता नवीन जिंदल को भी इसी तरह जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि ऐसी धमकी उन्हें पहले भी मिली थी, जिसके बाद परिवार ने दिल्ली छोड़ दिया था।

- Advertisement -

आपको बता दें भाजपा के पूर्व नेता को जान से मारने की धमकी भरे तीन मेल से मिली है। इस मेल के साथ ही उदयपुर में हुई हत्या का वीडियो भी अटैच करके जिंदल को भेजा गया है। बता दें धमकी भरे मेल में जिंदल और उनके परिवार के सदस्यों की भी इसी तरह से गर्दन काटने की धमकी दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। जिंदल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आई है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है। और मैंने ये सूचना पीसीआर को दे दी है।” और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे मामले की तुरंत जांच पड़ताल करने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें