Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक्ट्रेस जन्नत ने रोहित को किया चैलेंज, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रोने लगीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली: टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 12 में इस बार मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की रोहित शेट्टी के साथ कैमिस्ट्री काफी ज्यादा फैंस को पसंद आ रही है। बता दें “फुलवा” और “तू आशिकी” जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं जन्नत और इस समय खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के साथ-साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।

- Advertisement -

बता दें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट और फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी को हेलिकॉप्टर के किनारे पर बैठे देखा जा सकता है और वहीं पास में रोहित से लगभग आधी हाइट की जन्नत जुबैर उन्हें फाइट के लिए चुनौती देती दिखाई पड़ रही हैं।

जन्नत की ऐसी हरकतें देखकर रोहित शेट्टी खड़े होते हैं और जन्नत जुबेर के माथे पर हल्का सा पंच मार देते हैं जिसके बाद वो वहीं पर ढेर हो जाती है जन्नत जुबैर और रोहित शेट्टी की ये फनी रील खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी खतरों के खिलाड़ी में टीवी शोज के कई सितारे शरीक हुए हैं। बिग बॉस की विजेता रह चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक समेत तमाम टीवी सितारे हैं जो इस साल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में चर्चा का विषय रहे हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें