Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Meerut : खेत में पड़ी मिली भूख से तड़पती दो दिन की मासूम, मसीहा बना रिक्शा चालक

Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। वह कैसी मां है जिसकी दो दिन की मासूम बच्ची गन्ने के खेत में रोते-बिलखते पड़ी मिली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है जब जिले के माछरा में गन्ने के खेत में पड़ी दो दिन की मासूम बच्ची भूख से तड़प रही थी, तो वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने वहां जाकर देखा तो बच्ची खेत में पड़ी तड़प रही थी। तो रिक्शा चालक को देखा नहीं गया। उसने बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और उसे ले जाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को स्वस्थ बताया है। इसके बाद चिकित्सक ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर इस मामले की जानकारी दे दी है।

रिक्शा चालक ने बताया कि मंगलवार की शाम को मासूम बच्ची कपडे में लिपटी हुई पड़ी मिली है। बच्ची के शरीर पर कीचड भी लगा था और वह भूख से तड़प रही थी। जिसके बाद उसने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और उसे नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सक डॉ. मनीष ने तुरंत चाइल्डलाइन हेल्पनंबर पर लावारिस बच्ची के मिलने की सूचना दी। चाइल्डलाइन निदेशिका अनीता राणा ने बताया कि बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है जिसके बाद किठौर थाने में जीडी एंट्री कर ऑफिस लाया गया है। मासूम बच्ची की देखभाल की जा रही है।

इस नंबर पर सूचना दें
बच्ची के परिजनों की जानकारी होने पर चाइल्डलाइन नंबर 1098, 01214302021, 9412706850 पर संपर्क करें।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें