Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्लीः देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, और बारिश जारी है। वहीं अब दिल्ली में भी मॉनसून का इंतजार खत्म होने वाला है, और अगले एक से दो दिनों के अंदर मॉनसून आ जाएगा। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के लिए यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन इन राज्यों के लोगों के लिए भारी पड़ सकते हैं।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी में दो दिनों तक भारी बारिश होगी। जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक दिन के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, पश्चिमी यूपी के लिए तीन दिन और हिमाचल प्रदेश के लिए दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली और हरियाणा के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी

आपको बता दें कि दिल्ली और हरियाणा के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यह अलर्ट सिर्फ गुरुवार के लिए जारी किया गया है। वहीं, अगर पंजाब की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जून को यहां कुछ इलाकों में तेज बारिश होगी। बता दें कि 30 जून को आंधी तूफान और गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं एक जुलाई को भी बारिश, आंधी-तूफान के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हालांकि, इसके अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें