Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उदयपुर हत्याकांडः दोनों आरोपियों का पाकिस्तान से कनेक्शन, मामले की जांच करेगी NIA

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल मर्डर केस में दोनों आरोपियों का पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आई है। जिसकी राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने पुष्टि की है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला दो धर्मों की लड़ाई का नहीं, बल्कि आतंकी हमला है। जानकारी के मुताबिक दो में से एक आरोपी गौस मोहम्मद साल 2014-15 में 45 दिन कराची में ट्रेनिंग लेकर आया है।

- Advertisement -

कराची से ट्रेनिंग लेकर आया है आरोपी

इतना ही नहीं, साल 2018-19 में गौस मोहम्मद अरब देशों में गया था। वहीं पिछले साल नेपाल में भी इसकी लोकेशन सामने आई। ऐसे में आरोपी गौस मोहम्मद का कनेक्शन सीधे तौर पर पाकिस्तान से है, तो राजस्थान सरकार ने अब पूरा मामला नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दिया है।

मामले की जांच करेगी NIA

आपको बता दें कि शुरुआती जांच में सामने आया है इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बर लगातार पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और दोनों ही पाकिस्तान के 8 से 10 नंबर पर लगातार बात कर रहे थे। वहीं अब इस घटना की जांच के लिए NIA को अगर सहयोग की आवश्यकता होगी तो एसओजी NIA की सहायता करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें