Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शाहजहांपुरः साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से इंशानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की उम्र मात्र 7 साल और 11 साल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

2 बच्चों पर लगा रेप करने का आरोप

आपको बता दें कि जिले के थाना बण्डा क्षेत्र में 7 साल और 11 साल के दो बच्चों पर साढ़े 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां ने पुलिस को दोनों आरोपी बच्चों के खिलाफ शिकायत दी है।

बकरी चराने खेत पर गई थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने बताया कि 27 जून को बच्ची बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी। वहीं शाम को करीब 6:00 बजे गांव के ही 2 के बच्चों ने बच्ची को लालच दिया और उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां दोनों बच्चों ने बच्ची के साथ रेप किया। वहीं बच्ची जब घर पहुंची तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे। पूछने पर बच्ची ने रो-रोकर पूरी घटना उन्हें बताई।

बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज

जिसको लेकर एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेई ने कहा कि बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों आरोपी नाबालिग हैं। एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 11 साल बताई गई है। फिलहाल दोनों की उम्र की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें