Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज ED के सामने पेश होंगे शिवसेना नेता संजय राउत, ट्वीट कर की ये अपील

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी घमासान अब खत्म हो चुका है और राज्य को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के रूप में एक नया मुख्यमंत्री (CM) मिल गया है। इन सबके बीच शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस जाएंगे। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके बाद आज संजय राउत ईडी के कार्यालय पहुंचेंगे। ईडी के कार्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने शिवसैनिकों से एक बड़ी अपील की है।

संजय राउत ने की अपील

बता दें संजय राउत ने ईडी के सामने पेश होने से पहले एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मैं आज दोपहर 12 बजे ईडी के सामने पेश होने जा रहा हूं। मुझे जारी किए गए समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसी का सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि, वो ईडी दफ्तर के बाहर जमा न हों, चिंता मत कीजिए।”

क्या है मामला?

आपको बताते चलें कि यह पूरा मामला मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि, इस पुनर्वास योजना के तहत करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ, जिसमें संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को सीधे आरोपी बनाया गया। ईडी ने इससे पहले प्रवीण राउत और संजय राउत की पत्नी से जुड़ी संपत्तियों को भी जब्त किया था। एजेंसी का दावा है कि, इस घोटाले के तहत करीब एक हजार करोड़ रुपये का हेरफेर हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें