Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, भाजपा को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा (BJP) से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं।

अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ (Lucknow) में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस माल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जब दिल्ली में थी तब वह अपने विपक्ष के पीछे ED, CBI लगाती थी और उसी रास्ते पर भाजपा है। महाराष्ट्र में उन्होंने (भाजपा ने) स्वीकार कर लिया कि वहां ED सरकार है। ED सरकार मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी है। भाजपा इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें