Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राज्य कर्मचारियों में मचा हड़कम्प, ऐसे लोगों को रिटायर करेगी योगी सरकार

लखनऊः प्रदेश के राज्य कर्मचारियों में हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सूबे की योगी सरकार सरकारी विभागों में कार्यरत 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को जबरन रिटायर करने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार ऐसे कर्मचारी जो भ्रष्टाचार, गंभीर बीमारी, काम न करने वाले और जांच में फंसे हैं। उनके अनिवार्य रिटायरमेंट पर 31 जुलाई तक फैसला करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी जानकारी 15 अगस्त तक कार्मिक विभाग को देनी होगी।

- Advertisement -

राज्य कर्मचारियों में हाहाकार

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कर्मचारी 60 साल की उम्र पूरी होने पर रिटायर किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक पहले कुछ विभागों में रिटायरमेंट की उम्र 58 साल थी। जिसको लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने विभागाध्यक्षों को एक आदेश जारी किया। जिसके बाद राज्य कर्मचारी में हाहाकार मचा गया है।

50 साल की उम्र पूरा कर चुके कर्मचारियों के नामों पर होगा विचार

जानकारी के मुताबिक इस आदेश में कहा गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी 31 मार्च 2022 को 50 साल की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों के नामों पर विचार करेगी। वहीं यह आयु पूरी करने वाले किसी सरकारी सेवक के मामले में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखकर यदि उसे सेवा में बनाए रखने का फैसला एक बार कर लिया जाता है, तो बार-बार स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उसके नाम को पुन: रखने की जरूरत नहीं है। ऐसे कर्मचारी को सेवानिवृत्त की अवधि तक सेवा में बनाए रखा जाएगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें