Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊः पुलिस ने व्यापारी को किया अगवा, मांगी 10 लाख की रंगदारी

लखनऊः यूपी पुलिस के दामन पर दाग लगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते साल ही लखनऊ पुलिस के ऊपर कानपुर में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं अब ताजा मामला लखनऊ का ही है, जहां पर पुलिस की 112 सेवा में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी का अपहरण कर लिया, और जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं पुलिस वालों ने व्यापारी के परिवार वालों से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी। फिलहाल व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी सिपाही अपने साथियों के साथ फरार है।

- Advertisement -

सीतापुर का रहने वाला है व्यापारी

जानकारी के मुताबिक व्यापारी सीतापुर जिले का रहने वाला है। जो लखनऊ में रहकर गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। जानकारी के अनुसार घटना बीते 2 जुलाई की है। जब मोहन विश्वकर्मा की भतीजी का एक्सीडेंट होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

लखनऊ के ट्रामा सेंटर से किया था अगवा

वहीं मोहन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के इंतजाम के लिए ट्रामा सेंटर से बाहर निकला था, तभी घात लगा कर बैठे कुछ लोगों ने मोहन को एक कार में बैठा लिया और तेजी से कार को गोमती नगर के तरफ ले जाने लगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें