Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुरः रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां-बाप की हत्या

लखनऊः कानपुर से मानवता को शर्मशार और रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना जिले के बर्रा-2 यादव मार्केट की है। जहां मंगलवार को घर में ही बुजुर्ग दंपती के खून से लथपथ शव मिले थे। जिसको लेकर पुलिस ने बताया था कि मुन्ना लाल उत्तम और उनकी पत्नी राजदेवी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। वहीं वारादात के समय घर में दंपती की बेटी कोमल और बेटा अनूप मौजूद थे।

- Advertisement -

10 घंटे में हुआ हत्याकांड का खुलासा

वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने 10 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसको लेकर पुलिस का दावा है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या उनकी ही बेटी ने की है। वहीं इस वारदात को अनजाम देने के लिए उसने अपने प्रेमी की मदद ली। बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।

माता-पिता कर रहे थे शादी का विरोध

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि दंपती प्रेमी से उसकी शादी का विरोध कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक पिता के नाम करोड़ों की संपत्ति थी, जिसे बेटी और उसका प्रेमी हथियाना चाहते थे, इसलिए बेटी ने माता-पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें