Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शादी के बंधन में बंधेगे सीएम भगवंत मान, गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी शादी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। बता दें कि भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

48 साल के है भगवंत मान 

आपको बता दें कि भगवंत मान 48 साल के हैं। जानकारी के मुताबिक वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान
बता दें कि कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं। हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता था। लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। जानकारी के मुताबिक उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। आपको बता दें कि भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें