Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

महाराष्ट्र (Maharashtra) की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक और झटका लगा है। ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) भी अब शिवसेना के हाथ से फिसल गई है। बता दें यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट में शामिल हो गए हैं। शिवसेना के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरी सबसे अहम और बड़ी निगम है। एकनाथ शिंदे की ठाणे में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भी यही से की थी। उन्होंने 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव जीता था। 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता भी रहे। इसके बाद 2002 में वे दूसरी बार ठाणे से निगम पार्षद बने।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें