Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आम महोत्सव 2022: 320 रुपये किलो बिक रहा नीलम आम, जानिए 500 से अधिक तरह के आमों के बारें में

लखनऊः आम के शौकीन लोगों के लिए लखनऊ में स्थित अवध शिल्पग्राम में आम महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका उद्धघाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वहीं चार दिनों तक चलने वाले इस मैंगो फेस्टिवल का आज आखिरी दिन है। जहां 500 से अधिक किस्म के आमों को रखा गया है।

- Advertisement -

इसके अलावा आम से बने कई ऐसी चीजों के स्टॉल भी लगाए गए जो शायद आपने कभी देखे नहीं होंगे। आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते आम कितने तरह के होते हैं, अगर नहीं तो लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में शुरु हुए मैंगो फेस्टिवल में आप जा सकते हैं। जहां एक दो नहीं बल्कि 500 से अधिक प्रकार के आम आपको दिखेंगे। आम मोहत्सव में नीलम आम सबसे महंगा 320 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं सफेदा सबसे सस्ता 60 रुपए किलो के हिसाब से लोगों के लिए मौजूद है।

बता दें कि महोत्सव में सबसे ज्यादा लोगों को रटौल आम आकृषित कर रहा है। छोटे साइज का ये आम अपनी खूशबू से लोगों का ध्यान अपनी और खीच रहा है। आम के शौकीन लोग लगातार आम की जानकारी ले रहे है। रटौल के अलावा मकसूस आम भी लोगों के आकृषण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, आम महोत्सव में अमरोहा के दशहरी, चौसा, लंगड़ा, फजरी, आम्रपाली, खास शूल खास, मल्लिका, रिटेल, गुलाब जामुन, न्यादर मनोटा, मखदूमपुर, स्वर्ण रेखा, अमबीका ने अपनी मिठास बिखेरी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें