Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

किसी पिकनिक स्पाट से कम नहीं है सरयू तट का दृष्य, जानिए राम की पैड़ी का पौराणिक महत्व

अयोध्याः राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंखला है| पूर्णिमा के दिन इस स्थान की सुन्दरता देखते बनती है| बता दें कि श्रधालुओं में ऐसी मान्यता है कि यहाँ स्नान करने से पाप धुल जाते हैं।

- Advertisement -

अयोध्या के सरयू तट पर स्थित राम की पैड़ी पर इन दिनों अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग राम की पैड़ी में स्नान कर रहे हैं। साथ ही कुछ युवा चिलचिलाती धूप से बचने के लिए सरयू की जल धारा के साथ खेल रहे हैं। अब राम की पैड़ी एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां अयोध्या सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। तो वहीं अब सरयू के जल से आचमन कर लोग अपने आप को धन्य मान रहे हैं।

वहीं पर्यटक बताते हैं कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि राम की पैड़ी पर अबलोगों का हुजूम उमड़ रहा है। साथ ही भीषण गर्मी में लोग यहां आनंद लेने के लिए आ रहे हैं। सरयू में डुबकी लगाने के बाद लोग प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं।

आपको बता दें कि रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम बताते हैं कि भीषण गर्मी में सरकार के निर्देश पर लगातार राम की पैड़ी पर पंप चलाया जा रहा है। आज राम की पैड़ी इस लायक बन गई है कि लोग यहां आ कर सरयू के जल से स्नान और आचमन कर पा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें