Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-अगर मैं चुना गया तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करूंगा

लखनऊ:  राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे। जहां यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित भी किया।

- Advertisement -

बता दें यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं तो वे अकेले संविधान के प्रति जवाब देह होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री से टकराव होगा। मोहम्मद जुबैर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकने की भी कोशिश करूंगा। मैं संविधान के तहत दिए गए अधिकारों के अलावा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करूंगा।

आपको बता दें पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से यह पूछने के लिए कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के साथ-साथ विदेश नीति पर उनके विचार क्या हैं? साथ ही समाज में जो हो रहा है, उसके बारे में वह क्या महसूस करती हैं? उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति के रूप में उनकी जानकारी में यह बात आती है कि केंद्र कुछ ऐसा कर रहा है जो महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह चुनी हुई सरकारों को गिराकर लोकतंत्र को बाधित कर रहा है, तो वह सरकार को ऐसा करने से रोकेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें