Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चीन को टेंशन देकर ये बदलाव लाना चाहते थे शिंजो आबे, हो गए हमले का शिकार

नई दिल्लीः जापान की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए ‘आबेनॉमिक्स’ का सिद्धांत देने वाले शिंजो आबे को शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। बता दें कि जापान के सबसे युवा और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे को गोली मारे जाने की खबर से पूरी दुनिया हैरान रह गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें पीछे से उस समय गोली मारी गई, जब वह एक चुनाव प्रचार के दौरान नारा शहर में लोगों को सड़क पर संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

चुनाव प्रचार के समय हुआ हमला

आपको बता दें कि आबे दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जिन्हें दो-दो बार जापान का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। बता दें कि उन्हें इकोनॉमी को उबारने के प्रयासों के अलावा जापान की सैन्य क्षमता बढ़ाने और चीन के बढ़ते दबदबे का कड़ा विरोध करने के लिए जाना जाता रहा है।

बता दें कि जापान के सरकारी न्यूज चैनल एनएचके के अनुसार, 67 साल के आबे नारा शहर में आगामी चुनाव को लेकर एक प्रचार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने पीछे से उनके ऊपर गोली चला दी। वहीं अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें