Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, हत्यारे ने नारा शहर में मारी थी 2 गोलियां

नई दिल्लीः जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। बता दें कि उनको आज सुबह चुनाव प्रचार के दौरान दो गोलियां मारी गई थीं। वहीं हमले के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।

- Advertisement -

शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश नाकाम

जानकारी के मुताबिक शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी। लेकिन डॉक्टरों को इसमें सफलता नहीं मिली। आपको बता दें कि शिंजो आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। जानकारी के अनुसार उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।

हत्यारे का बयान आया सामने

आपको बता दें कि पकड़े गए संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था, क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था। बता दें कि जापान में फिलहाल सुबह से हलचल है, और लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

नारा शहर में मारी गई 2 गोलियां

बता दें कि जापान में यह वारदात उस समय हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है।

भाषण के दौरान ही हमलावर ने मारी दो गोली

बता दें कि शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। जानकारी के मुताबिक पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। वहीं दूसरी गोली उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई। इसी बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इसके बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन सभी कोशिश नाकाम हो गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें