Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ, बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ करेंगी बैठक

नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। आपको बता दें कि भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेंगी।

- Advertisement -

सीएम योगी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

आपको बता दें कि द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह वीवीआइपी नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पहुंचीं। जहां उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक यहां करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद वह लोक भवन पहुंचीं। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वह बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें