Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यशवंत सिन्हा ने मोदी पर साधा निशाना, कहा – आडवाणी की पार्टी ने देश में अघोषित आपातकाल थोप दिया

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर एक फिर से निशाना साधा है। वहीं यशवंत सिन्हा ने एनडीए की ओर से घोषित किया की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ‘रबर स्टाम्प’ कैंडिडेट करार दिया है। और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है।

- Advertisement -

आपको बता दें यशवंत सिन्हा गुजरात दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की और अपने लिए उनसे समर्थन मांगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “यह लड़ाई अब बहुत बड़ी लड़ाई में बदल गई है। यह लड़ाई इस बारे में है कि क्या वह (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बनने के बाद संविधान को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करेंगी।

जानकारी के मुताबिक खुद बीजेपी के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “आज प्रेस सहित संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं। देश में इस समय अघोषित आपातकाल है। लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी (1975 और 1977 के बीच) आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसके लिए जेल भी गए। लेकिन आज उनकी ही पार्टी (भाजपा) ने देश में आपातकाल लगा दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें