Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mathura: बारात में मैंगो जूस पीना पड़ा भारी, मचा हड़कंप, जानें पूरी खबर

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद मथुरा (Mathura) में फरह क्षेत्र के परखम गांव में बारात से लौटे करीब दो दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। बताया जाता है कि मैंगो जूस पीने के बाद लोगों को चक्कर आने लगा था। इसके बाद वहां से लौटे तो धीरे-धीरे बेहोशी आने लगी। इन लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है।

बताया गया कि परखम निवासी केदारनाथ बेटे नंदकिशोर की बारात लेकर आगरा के समीप एक गांव में गए थे। वहां से देर रात्रि लौटने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे व अन्य लोग बेहोशी की हालत में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव परखम पहुंची और तीन एंबुलेंस के माध्यम से 2 दर्जन से अधिक आधी बेहोशी की हालत में पड़े बच्चों और अन्य लोगों को सीएचसी फरह लाकर भर्ती किया गया।

सूचना के बाद मौके पर उप जिलाधिकारी सदर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा भी पहुंच गए। बाराती घनश्याम ने बताया कि रात में भोजन के समय आम का जूस भी दिया गया था। उसे पीने के बाद धीरे-धीरे नशा सा होने लगा। वहां पर लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया और रात में अपने गांव परखम वापस आ गए। सुबह तक लोगों को धीरे-धीरे बेहोशी छाने लगी। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें