Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इंजीनियरिंग छात्र ने जवानों के लिए बनाया स्मार्ट जूता, मलबे में दबे तो मिलेगा सिग्नल

लखनऊः मेरठ जिले में एक मजदूर के बेटे और इंजीनियरिंग छात्र ने सेना के जवानों के लिए एक स्मार्ट जूता बनाने का दावा किया है। जिसको लेकर उसका कहना है कि लैंडस्लाइड के दौरान अगर कोई जवान बर्फ या मलबे में दब जाता है। तो यह जूता कंट्रोल रूम को सिग्नल भेज देगा और उस जवान को ढूंढने में सहायता करेगा। जानकारी के मुताबिक यह जूता बिना किसी इंटरनेट नेटवर्क के काम करेगा। जानकारी के मुताबिक मणिपुर में हुए लैंडस्लाइड हादसे से छात्र को यह आइडिया मिला, जिसके बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर ही उसने ये स्मार्ट आर्मी जूता तैयार किया।

- Advertisement -

B.Tech इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र ने बनाया जूता

आपको बता दें कि एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में B.Tech इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र सुमित कुमार ने सेना के जवानों अग्निवीरों के लिए एक स्मार्ट जूता तैयार किया है। दावा है कि यह जूता जवानों के मुसीबत में फंसने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाने में मदद करेगा। इसके साथ ही भूस्खलन या हिमस्खलन की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में कई बार सेना के जवान भी चपेट में आ जाते हैं, तो उन्हें ढूंढने में यह जूता सिग्नल देकर मदद करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें