Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 68 नए केस मिले

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोरोना (Covid 19) को लेकर राहतभरी खबर है। लखनऊ में कोरोना मामलों की रफ्तार धीमी पड़ी है। रविवार को 68 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इससे पहले शनिवार को 70 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई थी। सबसे ज्यादा कैसरबाग इलाके में 17 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। अलीगंज में 10 और इंदिरानगर में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। आलमबाग, चिनहट, रेडक्रास में सात-सात लोगों को वायरस ने अपना शिकार बनाया है। वहीं सरोजनीनगर में पांच लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr Manoj Agrawal) ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। सक्रिय मरीजों का ग्राफ 500 के नीचे आ गया है। उन्होंने बताया कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। वायरस कमजोर जरूरी है। पर, गंभीर बीमारी से पीड़ितों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है। बारी आने पर कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें