Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दक्षिण अफ्रीकाः जोहानिसबर्ग के एक बार में फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक बार में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है।

- Advertisement -

मामले की जांच कर रही पुलिस

बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात हुई है। जब यहां एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक ग्रुप आया और बार के गार्ड्स पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग करने वालों में एक से अधिक लोग शामिल

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि यहां पर फायरिंग करने वालों में एक से अधिक लोग शामिल थे।

घटना के समय बार में काफी लोग थे मौजूद

आपको बता दें कि लपुलिसकर्मी इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय काफी लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने अचनाक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों के फायरिंग करने का मकसद क्या था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें