Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संभलः दो बाइकों मे आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

संभलः यूपी के संभल जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना थाना क्षेत्र नखासा के संभल-गजरौला हाईवे पर खग्गूपूर गांव के पास की है। जहां रविवार को दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

दो बाइकों मे आमने-सामने हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, संभल-गजरौला हाईवे पर खग्गूपूर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई है। बता दें कि नखासा थाना क्षेत्र के महमूदपुर कुंज गांव के निवासी पुष्पेंद्र, रविकांत और बंटी शनिवार देर रात बाइक से संभल से वापस घर लौट रहे थे। जबकि अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव के निवासी उमेश, सुरेंद्र और योगेश बाइक से सैदनग्ली से संभल की तरफ जा रहे थे।

खरगूपुर गांव के पास हुआ हादसा

आपको बता दे कि नखासा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव के पास तेज रफ्तार दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं हादसा इतना भयानक था कि पास में ईंट-भट्टे पर सो रहे चौकीदार को धमाके की आवाज सुनाई दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें