Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा, कहा- अगले पांच सालों में सड़क से गायब हो जाएगी पेट्रोल कारें

नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इनोवेटिव आइडियाज के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार उनकी अगुवाई में राजमार्गों के निर्माण के कई नए रिकॉर्ड बने। इसके अतिरिक्त वह सड़कों और गाड़ियों की सेफ्टी के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी के प्रयोग पर भी जोर देते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हाइड्रोजन से चलने वाली कार की सवारी कर वह चर्चा में रहे थे।

- Advertisement -

भारत में पेट्रोल की जरूरत ही नहीं बचेगी- नितिन गडकरी

वहीं अब मंत्री ने एक दावा किया है कि अगले पांच साल में भारत की सड़कों से पेट्रोल कारें गायब हो जाएंगी। बता दें कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि पांच साल के बाद भारत में पेट्रोल की जरूरत ही नहीं बचेगी।

आपको बता दें कि गडकरी ने कहा कि ग्रीन ईंधन आने वाले समय में पेट्रोल की जरूरत समाप्त कर देंगे। जिसको लेकर उन्होंने दावा किया कि कुछ सालों बाद देश में कारें ही नहीं बल्कि स्कूटर भी ग्रीन हाइड्रोजन, इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल, सीएनजी या एलएनजी से चलेंगे।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के अकोला में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, तभी उन्होंने यह बयान दिया। जानकारी के अनुसार उन्हें अकोला में स्थित डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ में डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी जा रही थी। जहां अपने संबोधन में गडकरी ने हाइड्रोजन, इथेनॉल और अन्य ग्रीन ईंधनों के प्रयोग पर खास जोर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें