Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार आज, मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का अंतिम संस्कार मंगलवार को टोक्यो में किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किये जाने का ऐलान किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए सोमवार शाम टोक्यो (Tokyo) के एक मंदिर में जागरण भी किया गया। उनका पार्थिव शरीर लेकर एक वाहन सोमवार दोपहर जोजोजी मंदिर पहुंचा था। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को टोक्यो स्थित उनके घर पर लाया गया था।

जानकारी दी गई है कि जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके पूर्ववर्ती सुगा योशीहिदे शामिल थे। मुख्य सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव मोटेगी तोशिमित्सु और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी फॉर द पीपल के अध्यक्ष तमाकी युइचिरो भी इस दौरान मौजूद रहे।

बता दें मंगलवार को होने वाले अंतिम संस्कार में शिंजो आबे के परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल होंगे। जापान की सरकार ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च अलंकरण गुलदाउदी के सर्वोच्च ऑर्डर के कॉलर के साथ सम्मानित करने का फैसला किया है। कैबिनेट कार्यालय के अनुसार शिंजा आबे शिगेरू योशिदा, इसाकु सातो और यासुहिरो नाकासोन के बाद युद्ध के बाद के संविधान के तहत अलंकरण प्राप्त करने वाले चौथे पूर्व प्रधानमंत्री होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें