Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जानिए रोजाना एक केला खाने से क्या- क्या मिलता है लाभ

केला एक ऐसा फल है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दुनियाभर में केले की एक हजार से ज्यादा प्रजातियां हैं, यही वजह है कि केला आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है। सर्दियों के मौसम में केले का सेवन शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। ये आम धारणा भी बनी हुई है कि सर्दियों में केला खाने से बीमार पड़ सकते हैं इस वजह से वे केले का सेवन नहीं करते हैं। बता दें कि केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, डाइटेरी फाइबर और मैग्नीज़ भी होता है। इसमें विटामिन बी6 भी पाया जाता है। केले को उर्जा का पॉवर हाउस भी कहा जाता है। तो आइये आपको बताते है केला खाने के फायदे के बारे में।

- Advertisement -

केले में पाए जाने वाले पोषक तत्वों पर नजर डालें तो इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी और मैग्नीशियम मिलता है, इसके अलावा विटामिन-सी, पोटैशियम और विटामिन-बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन भी होता है. केले में 64.3 प्रतिशत पानी, 1.3 प्रतिशत प्रोटीन, 24.7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. यह सभी तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

रोजना 1 केला खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। केले में पोटेशियम पाया जाता है, जिससे हमारी मसल्स में क्रैंप नहीं आते हैं औऱ हमारे शरीर को एनर्जेटिक रखता है और हम थकान कम महसूस करते हैं। बता दें सुबह टाइम एक्सरसाइज से पहले अगर आप दो केले खा लेंगे तो एक्सरसाइज के दौरान आप ज्यादा थकान महसूस नहीं करेंगे।

आपको बता दें केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है।. अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें, क्योंकि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह आपको दिनभर की ऊर्जा देता है। केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है. इस ट्रिप्टोफैन की वजह से हमारे शरीर में सेरोटोनिन बनता है। इससे तनाव दूर रहता है

बता दें केले के सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूररहती है और हमारे पाचन तंत्र के लिए अहम गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है केले में एंटी एसिड भी होते हैं, इसलिए अगर आपको सीने में जलन की समस्या होती है तो केले का सेवन जरूर करे।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें