Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Varanasi: सावन में महंगे हो गए ‘बाबा काशी विश्वनाथ’ के दर्शन-पूजन, देखिए नई रेट लिस्ट

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन-पूजन महंगा हो गया है। सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 15 सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी की है। पूजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल (Divisional Commissioner Deepak Agarwal) ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर में सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। सावन के अन्य दिनों में सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये ही रहेगा। सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये से दो हजार हो गया है। जबकि बाकी दिनों में एक हजार रुपये का टिकट रहेगा। पिछले वर्ष यह टिकट 700 रुपये में मिलता था। मध्याह्न भोग आरती, सप्त ऋषि आरती व शृंगार भोग आरती का टिकट पूरे माह 500 रुपये रहेगा, जबकि पिछले वर्ष यह शुल्क 200 रुपये था।

इस बार सावन में श्रद्धालुओं के लिए जहां गंगा द्वार खोल दिया गया है, वहीं परिसर में दर्जनभर स्थानों पर एलईडी टीवी लगेंगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल मंगलवार दोपहर विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट से लेकर परिसर तक की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कहा कि दशाश्वमेध घाट से स्नान करने के बाद अगर श्रद्धालु विश्वनाथ धाम में प्रवेश करता है तो समुचित बैरिकेडिंग, मैटिंग, पेयजल सहित सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए मंदिर प्रशासन उचित प्रबंध कर ले।

इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में अगर आप गुटखा खाते हुए या गंदगी फैलाते पकड़े गए तो 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। मंगलवार को मंदिर परिसर में दूध का पैकेट फेंकने पर दो लोगों से जुर्माना वसूला गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रशासन कैमरे से भी निगरानी शुरू कर रहा है।

देखिए नई रेट लिस्ट :

सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 2000 रुपये
सामान्य दिनों में मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये
सुगम दर्शन को सामान्य दिनों में खर्च करने होंगे 500 रुपये
सोमवार को सुगम दर्शन को खर्च करने होंगे 750 रुपये
मध्याह्न भोग आरती, रात्रि शृंगार, सप्तर्षि आरती, भोग आरती के लिए 500 खर्च करने होंगे
सावन में रुद्राभिषेक कराने का शुल्क 700 रुपये
सोमवार को पांच रुद्राभिषेक कराने के तीन हजार रुपये देने होंगे
अन्य दिनों में पांच रुद्राभिषेक पर 2100 देने होंगे
सोमवार को सन्यासी भोग के लिए 7500 रुपये
सावन के अन्य दिनों में सन्यासी भोग के 4500 रुपये लगेंगे

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें