Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिया बड़ा बयान, विचारधारा पर उठाया सवाल

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय कुमार ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर बयान दिया है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें मुर्मू को ‘आदिवासी का प्रतीक’ नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने NDA उम्मीदवार की विचारधारा पर भी सवाल उठाया हैं।हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया है और इसे मुर्मू का अपमान बताया है।

- Advertisement -

बता दें भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है। उन्होंने कहा, ‘यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। साथ में ये भी कहा की हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और हाथरस हो गया। क्या उन्होंने एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।

आपको बता दें कुमार ने कहा कि, ‘प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और एक जैसी विचारधारा वाली सभी पार्टियों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें