Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow: सौतेली मां ने छह साल की मासूम बेटी पर ढाया जुल्म, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर उडे़ला खौलता तेल

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं लेकिन एक सौतेली मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक सौतेली मां ने अपनी नफरत की आग में एक बच्ची को जिंदगी और मौत के दरमियां खड़ा कर दिया। मां ने बच्ची को इतनी बड़ी सजा दे ड़ाली जिसको सुनकर भी लोगों का दिल दहल उठा। पहले तो महिला ने गोद ली हुई बच्ची की बेरहमी से पिटाई की। फिर उसके बाद बच्ची के नाजुक अंगों पर खौलता तेल उड़ेल दिया। आनन-फानन में बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस सम्बन्ध में बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि ठाकुरगंज (Thakurganj) थानाक्षेत्र के न्यू हैदरगंज निवासी अजय चाय का ठेला लगाता है। पीड़ित संतानविहान था लिहाजा छह महीने पहले उसने एक छह साल की बच्ची को गोद लिया था। लेकिन उसकी पत्नी पूनम को यह बात गवांरा नहीं हुई और वह बच्ची को लेकर रोजाना झगड़ा करती थी। पीड़ित ने बताया कि उसके जाने के बाद पूनम बच्ची को मारती पीटती और दिन भर भूखा-प्यासा रखती थी।

बुधवार की रात पूनम ने बच्ची की पिटाई कर दी। इस बात से भी उनका मन नहीं भरा तब पूनम ने खौलता तेल बच्ची पर उलेड़ दिया और उनके नाजुक अंगों में चिमट लगा लिया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों को महिला की इस हरकत का पता चला तो फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों की मदद से अजय ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस पूनम को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। देर रात पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में तहरीर दी। इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र ने बताया कि ये घटना देर शाम की है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें